जीआईसी डीडीहाट में चलाया जागरूकता अभियान
पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में टीम विद्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर क्राइम, बाल विवाह, नशा मुक्ति के बारे में बताया। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर 112, 1090, गोरा एप, उत्तराखंड पुलिस एप की भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
