मौसम के करवट बदलने से ठंड में इजाफा

चम्पावत

चम्पावत में शुक्रवार रात पाला गिरा। इससे सुबह के समय पाले की सफेद चादर बिछ गई। पाला गिरने और हल्के बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया। चम्पावत में बीते दो दिन से तब्दीली आ गई है। बीते शुक्रवार को दिन भर हवा चली। इस वजह से शाम को ठंड में इजाफा हो गया। रात और शनिवार तडक़े पाला गिरा। पूर्वान्ह से आसमान में हल्के बादल छाने और हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई। तीन दिन पूर्व तक यहां का मौसम सुहावना हो गया था। दिन में हल्की उमस हो रही थी। लेकिन बीते दो दिन अचानक मौसम के करवट बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है। शनिवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 2.50 डिग्री और अधिकतम 20.50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *