उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाए सरकार

हल्द्वानी। उपनल कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। उपनल संविदा कर्मचारी संगठन के सलाहकार मनोज जोशी का कहना है कि प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मी 18 साल बीतने के बाद भी 10 से 12 हजार रुपये मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने कहा मानदेय में वृद्धि नहीं होने से उपनल कर्मियों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को जल्द ही उनके हित में फैसला लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *