महाविद्यालय की बालीबाल टीम रही उपविजेता

कोटद्वार

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में अंतर महाविद्यालय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विवि के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में क्रीड़ा अधिकारी हीरा सिंह व संदीप किमोठी के नेतृत्व में प्रतिभाग करने गई डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय की बालिका बालीबाल टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से नॉर्थ जोन टीम का चयन किया जाएगा जो विश्विद्यालय स्तर पर यूनिवर्सिटी आफ कश्मीर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव डा. पुष्कर गौड़, यशपाल ओली व विभिन्न महाविद्यालयों के मैनेजर, कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *