रानीखेत पुल की भार क्षमता का हुआ परीक्षण

नैनीताल। गरमपानी- खैरना रानीखेत मोटर मार्ग में कोसी नदी में 10 करोड़ रुपये की लागत से 70 मीटर का टू लेन स्पान मोटर पुल बनकर तैयार है। मंगलवार शाम एनएच अधिकारियों ने पुल पर भार क्षमता का परीक्षण के लिए लोडेड डंपरों को पुल में खड़ा किया। एनएच के एई जीके पांडे व जेई जगत सिंह बोरा ने बताया फिलहाल ब्रिज का लोड की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *