मन्नौ जात में पहुंचे केदारनाथ के तीर्थपुरोहित

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा नागजगई स्थित अपनी अराध्य देवी दुर्गा देवी मंदिर फेगू में मन्नौ जात का आयोजन किया गया। 12 वर्षों में एक बार होने वाली मन्नौ जात (मनौती) में बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितों ने पहुंचकर सयाणा परिवार पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पौराणिक समय से चली आ रही परम्परा को निभाते हुए केदार सभा के नव नियुक्त अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि हमें अपनी पौराणिक परंपरा व पूर्वजों द्वारा थाती को बचाए रखने के प्रयास करने चाहिए। इस परम्परा को संयोए रखने के लिए सभी को सदा आगे आने की जरूरत है। उन्होंने मां भगवती से समस्त क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। केदार सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद शुक्ला, केदार सभा कार्यकारणी के उपाध्यक्ष बिष्णु कान्त कुर्मांचली, कोषाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र तिवारी, महामंत्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, भगवती प्रसाद तिवारी, अरुण शुक्ला, उमेश चन्द्र पोस्ती, बृजेन्द्र शर्मा, केशव तिवारी, संतोष त्रिवेदी, तेज प्रकाश त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी के साथ ही केदारनाथ के सभी तीर्थपुरोहित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *