डीएम से की नई टिहरी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की मांग

नई टिहरी। स्थानीय लोगों ने डीएम डा सौरभ गहरवार को पत्र सौंपकर नई टिहरी शहर में पर्यटन व अन्य गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सुविधाओं को विकसित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने डीएम को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना जिला मुख्यालय के निकट छमुंड, केमसारी व ढुंगीधार में हो, ताकि जिला मुख्यायल में गतिविधियों में इजाफा हो। नई टिहरी में म्यूजियम सहित स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाय। पत्र की जानकारी देते हुए जगदंबा प्रसाद पांडेय ने बताया कि नई टिहरी में पर्यटन गतिविधियों के अभाव में शहर की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। बौराड़ी गुरूद्वारे से लेकर कोटि कालोनी तक रोपवे का निर्माण किया जाय। बौराड़ी बस स्टेशन सहित यहां बनी दुकानों को जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जाय। नई टिहरी शहर को विभिन्न राजमार्गों से जोड़ते हुए आवागमन की गतिविधियों को बढ़ाया जाय, ताकि नई टिहरी शहर में आम गतविधियों को बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *