नरेन्द्रनगर में जागरुकता अभियान चलाया
नई टिहरी। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की एनएसएस इकाई और नरेन्द्रनगर पुलिस ने संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा एंव नशा मुक्ति को लेकर नगर में जागरुकता अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ करते हुये महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र मैठाणी व थाना प्रभारी प्रदीप पंत ने छात्रों को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष ने छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पुलिस ने छात्रों से सहायता हेतु पुलिस ऐप डाउनलोड करने को कहा। छात्रों ने बाजार में रैली निकालकर लोगों सड़क सुरक्षा और नशे मुक्ति को लेकर जागरुक किया। दूसरी ओर आशा किरण सेवा आश्रम नरेन्द्रनगर की ओर से निराश्रितों को फल,खाद्य्य सामग्री के पैकेट और गर्म कपड़े भी बांटे गये मौके पर डॉ. संजय कुमार, सपना कश्यप, सुधा रानी, हिमांशु जोशी, राकेश नौटियाल, जितेन्द्र नौटियाल, चेतन भट्ट, अजय, भूपेंद्र, महेश कुमार, संजय रावत, तेजवीर सिंह,कविता आदि उपस्थित थे।
