गृह विभाग की चेतावनी, आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी की जाएगी कड़ी कार्रवाई
पटना……
बिहार में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुये इससे निपटने के लिए गृह विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही गृह विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिहार के अपर मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी और डीजीपी संजीव कुमार सिंघल ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को अलर्ट जारी किया है। आमिर सुब्हानी ने कहा कि भले ही स्कूल और दूसरे कार्यालय खोल दिये गये हैं, लेकिन निर्देशों का अनुपालन सभी संस्थानों और स्कूल प्रबंधकों को करना होगा। इसे भी जिलो के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को सुनिश्चित कराना होगा। सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट पर रहने के साथ कोरोना संक्रमितों की जांच और इलाज पर नजर रखने का आदेश दिया है। स्वस्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले छह दिनों में औसतन 62 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं राज्य में वर्तमान में मात्र 536 सक्रिय संक्रमित हैं जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में हो रहा है वहीं राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.21 फीसदी है।
