लोगों ने डीएम से शिकायत की

नई टिहरी। उपली रमोली पट्टी के ग्राम खंबाखाल में विकास कामों में की जा रही अनियमितता की जांच की मांग स्थानीय लोगों ने डीएम डा सौरभ गहरवार से की है। मामले में डीएम को स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। डीएम को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों में हरिप्रसाद भट्ट व भवानी शंकर भट्ट ने बताया कि ग्राम खंबाखाल में विकास कामों में भारी अनियमितता की गई है। जिसकी पूर्व में जांच के लिए लिखा गया है, लेकिन जांच में उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया, जो अनियमितता में शामिल है। जिस पर आपत्ति के बाद अब तक जांच नहीं हो पाई है। पुन: जांच की मांग की जा रही है। मनरेगा, विधायक निधि, नहर निर्माण, सीसी मार्ग निर्माण व चहल निर्माण में भारी अनियमितता की गई है। इसलिए खंबाखाल में विकास के नाम पर हो रही अनियमितताओं को लेकर गहन जांच की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *