दूधली में घर से सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए

ऋषिकेश। शिमलास ग्रांट दूधली में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए सोने-चांदी के कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने काम करने वाले श्रमिकों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का शक जताया है। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हेमा बोरा पत्नी अर्जुन सिंह ने बताया कि दो महीने से उनके घर में काम चल रहा है। वह कुछ दिन पहले हल्द्वानी गई थी, लेकिन आठ जुलाई को वापस लौटने पर घर से सोने और चांदी के जेवरात गायब मिले। उन्होंने घर में काम करने वाले ठेकेदारों के श्रमिकों पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए पुलिस कोशिशों में जुटी है। ठेकेदार और श्रमिकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *