किसानों को फसल का बीमा दिलाने की मांग

हल्द्वानी। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में मोटर मार्गों के निर्माण और किसानों को बर्बाद आलू की फसल का बीमा दिलाए जाने की मांग की। बुधवार को विधायक ने कहा कि काठगोदाम से हैड़ाखान, खनस्यू, ल्वाड डोबा, गौनियारो, छिड़ाखान से अधोड़ा मीडार आदि मार्ग परिवहन विभाग को हस्तांतरित किए जाएं। ताकि दुर्घटना आदि की स्थिति में लोगों को बीमा सुविधा आदि का लाभ मिल सके। वहीं विधायक ने बताया कि पूर्व में आपदा और बरसात से बर्बाद हुई फसल का किसानों को बीमा क्लेम नहीं मिला है। उन्होंने किसानों को बीमा सुविधा का लाभ देने और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *