घरों में हो रहे सीलन की जांच को पहुंची टीम
अल्मोड़ा। भू वैज्ञानिक और सिंचाई विभाग की टीम ने मंगलवार को अल्मोड़ा के राजपुरा और खत्याड़ी पहुंचकर घरों में आ रही सीलन का निरीक्षण किया। घरों में आ रहे भारी सीलन को देख टीम भी दंग रह गई। टीम ने सीलन के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होना और संबंधित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को कारण माना। बताया कि इसके समाधान के लिए डीएम के निर्देश पर इन क्षेत्रों में ड्रेनेज प्लान की मजबूत व्यवस्था बनाई जा रही है। बकायदा एक फेज के ड्रेनेज प्लान को शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है। दूसरे फेज के प्लान को भी इसी माह मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। लोगों ने इस प्रयास के लिए डीएम और धर्म निरपेक्ष युवा मंच का आभार जताया।
