नए छात्रों को दी नई शिक्षा नीति की जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के एसीएल सभागार, बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत निर्धारित पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। विवि के एनईपी समीति के समन्वयक प्रो. अनूप डोबरियाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे नई शिक्षा नीति के प्रथम संवाहक के रूप में कार्य करेगें और इस शिक्षा नीति का लाभ लेगें। छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस कार्यशाला का बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने छात्रों को एनएसएस, एनसीसी, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। मौके पर डॉ. प्रशांत कंडारी, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन सिंह नेगी, महासचिव सम्राट सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *