छात्रसंघ ने चलाया सफाई अभियान
पिथौरागढ़। नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने एलएसएम महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया। सोमवार को महाविद्यालय परिसर, वैब सहित अन्य हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने भी सहयोग दिया। सफाई अभियान में छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक पाण्डेय,उपाध्यक्ष अंकित ज्याला,उपाध्यक्षा चित्रा जोशी,सांस्कृतिक सचिव गौरव चंद्र पंत,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना,गौरव पंत,रवि पंत,मोहित उप्रेती शामिल रहे।
