पालाग्रस्त सड़कों में किया चूने का छिड़काव

पिथौरागढ़। पालाग्रस्त सड़कों में चूने के छिड़काव को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग में चूने का छिड़काव किया है, इससे विशेषकर दोपहिया वाहन संचालकों ने राहत ली है। कर्मचारियों ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग स्थित हुड़कना पुल के पास चूने का छिड़काव किया। स्थानीय निवासी हरीश भंडारी ने बताया कि सड़क में पाला जमा होने से इस स्थान में बीते कुछ दिनों में ही 15 से अधिक दोपहिया वाहन संचालक फिसलकर घायल हुए थे। अब चूने का छिड़काव होने से दुर्घटनाओं में अंकुश लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *