पिथौरागढ़ में नशे की रोकथाम व अराजक तत्वों पर कार्रवाही की मांग

पिथौरागढ़। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ ने नगर में नशे की रोकथाम व अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ सिटी को ज्ञापन दिया। उन्होंने नगरपालिका व पुलिस ने नगर में जगह-जगह सीसीटीवी लगाने की मांग की है। सोमवार को यूकेडी युवा प्रकोष्ठ ने नशे की रोकथाम व अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ सिटी को ज्ञापन दिया। कहा कि नगर के देव सिंह मैदान के समीप पार्किंग अराजक तत्वों का अड्डा बन चुकी है। कई युवा नशे का प्रयोग व अश्लीलता फैला रहे हैं। जिससे किसी वक्त भी बडी दुर्घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि नगर के चंडाक, भाटकोट सहित अन्य इलाकों में देर रात तक युवा शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका व पुलिस से कार्रवाही कर सीसीटीवी लगाने व लगातार गश्त करने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष गिरीश जोशी, सुमित जोशी, ईश्वर सिंह, विनय पाण्डेय, गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सुरेश चौसाली, गोविंद सिंह बोरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *