उपवा का प्रशिक्षण शिविर जारी
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में उपवा की ओर से पुलिस परिवार की महिलाओं का प्रशिक्षण वर्ग जारी है। प्रशिक्षण वर्ग में महिलाओं को सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव के लिए पुराने कपड़ों से गरम स्लीपर व मोजे बनाने आदि के गुर सिखाये जा रहे हैं। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही हैं। उपवा के तहत लगातार दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों की सराहना की जा रही है।
