चोरों ने बनाया बंद घर को निशाना
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। कोर्ट रोड हरिपुर में चोरों ने एक बंद घर के कुंडी और ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की पुलिस को जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमप्रकाश पुत्र जीतपाल निवासी कोर्ट रोड हरिपुर ढकरानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके हरबर्टपुर और कोर्ट रोड हरिपुर में दो मकान है। बताया कि 25 दिसंबर को परिवार सहित हरबर्टपुर वाले घर में रह रहा था। तभी चोरों ने पानी की टंकी कोर्ट रोड हरिपुर स्थित घर में चोरों ने उनके घर के दरवाजे की कुंडी काटकर घर को खंगाला दिया। घर का सारा सामान इधर उधर बिखेर दिया। घर के अंदर रखा एक सूटकेस, महंगी कंबल, लक्ष्मी जी की चांदी की मूर्ति, मंदिर की घंटी चोर घर से उड़ा ले गए। बताया कि इससे पहले उसी रात को चोर हनुमान मंदिर में भी ताले तोड़कर मंदिर से सामान चोरी कर ले गये। सोमप्रकाश ने इस मामले में पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में कोतवाली में तैनात एसआई पंकज कुमार का कहना है कि अब तक चोरी की तहरीर उन्हें नहीं मिली है। एसआई ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
स लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध परिस्थितियों में रामगढ़ क्षेत्र में घूम रहे आरोपी दुनीचंद पुत्र गुलाब सिंह निवासी रामगढ़ की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी से कच्ची शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
