बहुउद्देशीय शिविर में 27 दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बने
चम्पावत। जिला मुख्यालय के कांडा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिमल्टा और कांडा गांव में एक ही टांसफार्मर से काम चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान आनंद गोस्वामी, सरपंच उमेद सिंह, पूर्व प्रधान खीम सिंह बोहरा, बीडीसी राकेश पांडेय, हिमांशु जोशी, शिवराज सिंह बोहरा ने बताया कि कांडा और सिमल्टा दो गांवों के लिए एक ही ट्रांसफार्मर से काम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
