नेपाली मूल के युवक ने गटका जहर, हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर। बागेश्वर, पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नुमाईशखेत निवासी 26 साल के नेपाली मूल के मनोज पुत्र धन बहादुर ने शुक्रवार की देर शाम जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज कर रहे डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी।
