कोरोना से बचाव को दिए सेनीटाइजर

पौड़ी। नगरपालिका पौड़ी द्वारा पर्यावरण मित्रों व सुपरवाइजरों को कोरोना से बचाव को लेकर सेनीटाइजर वितरित करने के साथ पर्सनल हाइजीन मेंटेन करने के लिए नगर पालिका कार्यालय में जागरूक किया गया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों व सुपरवाइजरों को कोविड से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नगरपालिका के हेल्थ एंड सैनिटरी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने बताया कि देश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा की सावधानियां बरती जा रही हैं। जिसको लेकर बुधवार को नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाइजरों को नगर क्षेत्र में सफाई अभियान के बाद व घरों में प्रवेश करने से पहले पर्सनल हाइजीन मेंटेन करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर इस दौरान सभी पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाइजरों को सेनीटाइजर का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *