बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को नशे के दुष्प्रभावाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अजय कोहली ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने नशे से समाज और शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। यहां प्राधानाचार्य ज्योत्सना सोहानल समेत शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
