रिक्शे से गिरने से चालक की मौत

हल्द्वानी। बरेली निवासी एक युवक की रिक्शे से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक जगतपुर बरेली निवासी शानू कुरैशी यहां वनभूलपुरा में रहता था। शानू रिक्शा चलाने का काम करता था। शुक्रवार शाम वह घर लौट रहा था। रास्ते में वह रिक्शे से गिर गया। आसपास के लोग उसे एसटीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *