मकर संक्रांति पर आज होगा स्नान
हल्द्वानी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नौकुचियाताल हर की पौड़ी में रविवार को स्नान के साथ खिचड़ी वितरण का किया जाएगा।जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया मकर संक्रांति के अवसर पर दूर-दराज से लोग हर की पौड़ी नौकुचियाताल में स्नान करने पहुंचते हैं। साथ ही स्नान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार भी किए जाएंगे। वही कल खिचड़ी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
