डोईवाला चीनी मिल के ईडी का सम्मान

ऋषिकेश। गन्ना किसानों ने डोईवाला चीनी मिल के ईडी को सम्मानित किया। किसानों ने चीनी मिल को निर्बाध रूप से चलाए जाने पर खुशी जताई। बुधवार को डोईवाला में किसानों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें निर्बाध रूप से डोईवाला चीनी मिल का पेराई सत्र चलाने पर ईडी दिनेश प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरे मनोयोग से चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए प्रयास किए हैं। चीनी मिल में ताजा गन्ना आए और मिल सुचारु रूप से चले, इसके लिए प्रबंध तंत्र के साथ मिलकर पूरा प्रयास किया गया है। इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। इस वर्ष चीनी मिल पिछले वर्षों की अपेक्षा 15 करोड से अधिक की चीनी का उत्पादन करेगी और घाटे को कम करने में सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *