परंपरागत तरीके से मनाई दीपावली
काशीपुर। दिवाली पर्व पर लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की तथा एक दूसरे को मिठाई देकर बधाई दी। जसपुर एवं देहात क्षेत्र में के लोगों ने त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाया। सुबह से ही लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शाम को अतिशबाजी भी की। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्ष इस बाद आतिशबाजी कम हुई। इसकी वजह मंहगाई एवं जागरूकता मानी जा रही है।
