अमर शहीद दुर्गामल्ल पर डाक टिकट का विमोचन सोमवार को

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति सोमवार को शहीद दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट में शहीद दुर्गामल्ल की स्मृति में जारी डाक टिकट विमोचन समारोह का आयोजन करेगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट (अ.प्रा) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी इस मौके पर मौजूद रहकर डाक टिकट जारी करेंगे। दून में शनिवार को प्रेसवार्ता में समिति अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की स्मृति में डाक टिकट जारी किया है। उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस वा दुर्गामल्ल योगा पार्क गढ़ी कैंट में डाक टिकट का विमोचन कार्यक्रम होगा। इसमें सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्टा, टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण महाराज इस मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि शहीद मेजर दुर्गा मल्ल (एक जुलाई 1913-25 अगस्त 1944) आजाद हिंद फौज के प्रथम गोर्खा सैनिक थे। जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि इस कार्यक्रम में दुर्गा मल्ल के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन होगा। शहीद सैनिको की वीरमाताओं एवं वीरता पदक से अलंकृत वीर सैनिकों को भी सम्मानित किया जायेगा। दुर्गा मल्ल के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। आर्मी बैंड डिस्पले और सेना के जवानों का खुखरी नृत्य भी होगा। प्रेस वार्ता में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल डाक टिकट विमोचन समिति अध्यक्ष मेग बहादुर थापा, महासचिव श्याम राना, कै.ओपी गुरूंग, पूजा सुब्बा चंद, संजय थापा, अशोक बल्लभ शर्मा, पुष्पा क्षेत्री, नीरा थापा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *