सस्ते सोने के चक्कर में गंवाए लाखों रुपये

रुड़की।  दुकानदार से सस्ते सोने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गंगनहर कोतवाली को साउथ सिविल लाइंस निवासी पारस ने तहरीर देकर बताया कि दुकान पर महिला समेत तीन लोग आए थे। 25 लाख के जेवरात 5.50 लाख रुपये में देने की बात कही थी। बात पक्की होने पर रामपुर चुंगी के पास तीनों को रकम दी थी। आरोप है कि जेवरात चेक करने पर वह नकली निकले। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *