सरकारी सेवा के साथ ,टेलीफोनिक नि:शुल्क परामर्श देने का उठाया वीणा
लखनऊ
राजधानी के डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में डा.सन्तोष यादव बतौर ह्दय रोग विशेषज्ञ के पद पर अपनी सेवा देते हुए इस कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थिति में लोगों को टेलीफोनिक सेवा का नि:शुल्क सुविधा प्रदान कर रहे है।तरूण मित्र की टीम ने जब डा.यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि यह प्रेरणा हमें कोरोना काल की विषम परिस्थिति में गांव के लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जानकारी फोन के माध्यम से सलाह मांगी जिस पर यह निर्णय लेते हुए लोगों को सलाह परामर्श दे रहा हूँ। कहा यह सुविधा अप्रैल से शुरू किया था और आगे तक जारी रखने उदेश्य है।डा.यादव से आज उन डाक्टरो को प्रेरणा लेनी चाहिए जो फोन तक उठाना भारी महसूस करते है।ऐसे में टेलीफोनिक सेवा देकर लोगों को उचित सलाह देकर सराहनी कार्य किया है।
