बैक्वेट हॉल से चोर ने एलसीडी समेत हजारों का माल उड़ाया
मुरादाबाद
कटघर थाना क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हॉल के ऑफिस की आलमारी का ताला तोड़कर चोर पांच हजार की नकदी, एयर गन, एससीडी समेत पचास हजार से अधिक का माल पार कर दिया। मामले में मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी करने वाले की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
थाना कटघर के दस सराय सीतापुरी निवासी नरेश कुमार सैनी कमला विहार स्थित गोपाल जी पैलेस वैक्वेट हॉल का मैनेजर है। नरेश कुमार के अनुसार एक जून को सुबह दस बजे जब वह वैक्वेट हॉल पहुंचा तो आफिस में रखी आलमारी का ताला टूटा मिला। वहां से एलसीडी भी गायब थी और सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखी पांच हजार रुपये की नकदी और बंदरों को भगाने के लिए रखी गई एयर गन गायब मिली। आफिस के डीवीआर और कैमरे ठीक मिले। दूसरी एलसीडी लगाकर सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग चलाई गई तो उसमें रात साढ़े 12 बजे चोर वैक्वेट हॉल के ऑफिस में घुसता दिखा। कैमरे में स्पष्ट दिखा कि उसने ऑफिस में रखे सामान उठाए और आलमारी काताला तोड़कर उसमें से भी सामान निकाला। इसके बाद नरेश कुमार ने कटघर थो में शिकायत की और सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी दिखाई। एसएचओ कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
