काकोरी पुलिस ने सख्ती से कराया लॉकडाउन का पालन
काकोरी लखनऊ
कोतवाली काकोरी पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने हेतु दुबग्गा चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसीपी काकोरी सैयद अली अब्बास एवं काकोरी थाना प्रभारी के आदेश अनुसार दुबग्गा चौकी इंचार्ज दिलशाद चौधरी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने हेतु फ्लैग मार्च निकालकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घर से बाहर रोड पर निकलनेे वाले और लॉॉकडउन का उल्लंघन करने वाले लोगोंं पर कड़ी कार्यवाही की। कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया एवं क्षेत्र में खुली प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बेचने वाली दुकानों को बंद कराया। दुबग्गा चौकी क्षेत्र में चारों तरफ सड़कों पर पुलिस ने पैदल गस्त किया। चौकी इंचार्ज दिलशाद चौधरी की उपस्थिति में सब्जी मंडी के चलते लगने वाली भीड़ को तितर बितर किया और भीड़ एवंं गाड़ियों के कारण लगे हुए जाम को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त्त करवाई। चौकी इंचार्ज दिलशाद चौधरी नेे पुलिस बल सहित सड़कों पर बेवजह आवाजाही करने वाले राहगीरों को रोककर जागरूक कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया और बिना मास्क के वाहन चला रहे लोगों का चालान किया।
