किराना दुकान में लगी आग

नाका के आर्य नगर निवासी रमेश यादव की मोहल्ले में ही किराने की दुकान है। दुकान के नीचे बेसमेंट में गोदाम है। बुधवार सुबह शार्ट  सर्किट से एकाएक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ और आग की लपटें निकलती देख आस-पड़ोस के लोगों पानी फेंककर बुझाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख रमेश और दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में नाका पुलिस और हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। इस बीच आग दुकान के बेसेमेंट में गोदाम तक पहुंच गई। आग की तपिश से फ्रिज का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया। घटना से आस पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *