छात्राओं को तनाव मुक्त रहने का संदेश दिया
चम्पावत। बाराकोट ब्लॉक के जीजीआईसी काकड़ में बाल कल्याण समिति की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्राओं को तनाव मुक्त और परीक्षा संबंधी टिप्स दिए गए। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने छात्राओं को परीक्षा उपयोगी टिप्स, तनाव मुक्त रहते हुए परीक्षाओं की तैयारी करने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट की चिकित्सक डॉ. मेघा ने बालिकाओं को शारीरिक परिवर्तनों और उनके प्रति जागरुक किया। प्रधानाचार्य भावना कांडपाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान ममता पाटनी, दीपा पांडेय, निधि पांडेय, लक्ष्मी बिष्ट, आशा पांडेय, प्रेमलता मौर्य, कुसुम लता मुरारी, ज्योति बोहरा, सुनीता देवी, मिताली भट्ट, पुष्पा गुंज्याल आदि मौजूद रहे।
