छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड के न्याय पंचायत भगोती के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेडुला में बुधवार को न्याय पंचायत भगोती के 30 विद्यालयों का बाल मेला एवं सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को नारायणबगड़ विकासखंड के न्याय पंचायत भगोती के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेडुला में बाल मेला एवं सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में सपनों की दौड़ सपनों, चित्र स्वरचित,कविता पाठ,स्टाल संयोजन, सपनों की फैंसी ड्रेस, निबंध प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता प्रश्न मंत्र समेत विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर सपनों की दौड़ में राजकीय पउच्चतर विद्यालय बेडुला के प्रदीप प्रथम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिर के पवन द्वितीय एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किमोली के सूरज कुमार तृतीय रहे। अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सतीश सिलोड़ी ,दुर्गा प्रसाद मलेथा, हरीश कंडवाल, भगवती प्रसाद सती, मनजीत गुसाईं, पवन जोशी, कृष्णानंद सती, सीमा नेगी, अनीता चंद्रवाल, अनीता रावत, रोशनी नेगी, कृष्णानंद सती, मंशी प्रसाद नैनवाल, प्रभारानी, दलवीर पटवाल, भगवती प्रसाद सती समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
