संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियां लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर
बिना बताए घर से गई एक महिला व युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी छोटे ने पुलिस को सूचना दी, कि 12 अक्टूबर को उसकी पत्नी सरिता (36) बिना बताए घर से कहीं चली गई। पास पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, परन्तु उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उधर, हरिनगर ढकिया नंबर एक निवासी धीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री निकिता 18 अक्टूबर को सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
