आम इंसान पार्टी ने की लाठीचार्ज की निंदा की

रुड़की। आम इंसान पार्टी ने देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। युवाओं की लड़ाई में उनके साथ होने का वादा किया है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में आम इंसान पार्टी के अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है। लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों से जहां एक ओर युवाओं में निराशा थी तो वहीं अपना हक मांगने जा रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आगमी निकाय चुनाव और पांचों सीटों पर लोकसभा चुनाव भी पार्टी लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *