हज यात्रा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

रुड़की। हज यात्रा-2023 के लिए हज पर जाने वालों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया इस बार रजिस्ट्रेशन निशुल्क रखा गया है। आवेदक ऑनलाइन हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट पर 10 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और 10 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई हैं। उतराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतिब अहमद ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिछले वर्षों में रजिस्ट्रेशन फीस के 300 रुपये लिए जाते थे। लेकिन इस बार रजिस्ट्रेशन निशुल्क कर दिया गया है। साथ ही हज पर जाने वाले आवेदक ऑनलाइन हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। हज आवेदक अपना आवेदन साइबर कैफे, कॉमन सर्विस सेंटर या एंड्रॉयड मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं। हज पर जाने वाले लोगों को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा गया है। कोविडरोधी टीके की दोनों डोज और आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहा गया है। इस बार हज यात्रा का सफर 30 से 40 दिन का रखा गया है। विगत वर्ष में हज यात्री 10 स्थानों से हज के लिए रवाना हुए थे। इस बार उनकी संख्या 25 कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *