शिविर लगाकर वसूला पौने दो लाख का हाउस टैक्स
हरिद्वार। नगर निगम ने सोमवार को हाउस टैक्स वसूलने के लिए शिविर लगाए। कार्यवाहक कर अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट ने बताया कि वार्ड पंद्रह और 26 में शिविर लगाकर पौने दो लाख का टैक्स वसूला गया। 15 फरवरी वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। वार्ड पांच में 14-15 फरवरी, वार्ड 2 और 24 में 16-17 फरवरी, वार्ड तीन में 20-21 फरवरी, वार्ड चार में 22 और 23 फरवरी को शिविर लगाए जाएंगे।
