युवक और महिला लापता, केस दर्ज
रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला लापता हो गई। एक फैक्ट्री कर्मी युवक भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी के मामले दर्ज किए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरजौली जट्ट निवासी अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसका 27 वर्षीय पुत्र मोहित लंढौरा स्थित फैक्ट्री में कार्य करता है। 14 फरवरी को वह रात ड्यूटी के दौरान करीब दस बजे गेट पास लेकर बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने तहरीर दी है कि 14 फरवरी की शाम को उसकी 28 वर्षीय पत्नी घर से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
