ध्वजारोहण कर मनाया शिव महोत्सव

रुड़की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र पर महाशिवरात्रि का पर्व शिव ध्वजारोहण करके मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पीके गर्ग ने कहा कि उन्हें ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर आकर असीम शांति मिलती है और ईश्वरीय याद का सुखद अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही संस्था से जुड़कर ईश्वरीय सेवा का कार्य करेंगे। सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता ने कहा कि महाशिवरात्रि वास्तव में अंधेरे से उजाले की ओर जाने का अवसर है। हम अपनी आत्मा पर जमे विकारों की मैल को साफ करके पवित्र बनाने का काम कर सकते हैं। बीके रजनी के संचालन में आयोजित शिव महोत्सव में ज्ञानमय संगीत, नृत्य व परमात्म गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बीके बबीता, कृपाल सिंह, शिवकुमार, रेखा, सुदेश, अमरेश, राजबाला, श्रीगोपाल नारसन, अनिल कुमार, सुदेश, वर्षा, शिव कुमार धीमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *