मतदान को कालेज में शपथ दिलाई

चमोली

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने मतदान को जागरूक करने को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर प्राचार्य प्रो.नेगी ने कहा कि मतदान अवश्य करने की अपील की। जबकि बीना बोरा ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गढ़वाली भाषा में टक लगै कि सुणा मेरु यू रैबार, दीदी भूली तुम सभी ह्याई जावा तैयार गाना प्रस्तुत कर मतदान को प्रेरित किया। इस प्रेरक गाने को प्राचार्य ने यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर प्रसारित करने को कहा। इस कार्यक्रम में डॉ. आशा डोभाल, डा. सुभाष चंद्र नौटियाल, डॉ.बीडीएस नेगी, डा. पुष्पा पंवार, डॉ. कमलेश पांडे, डॉ.अशोक जोशी सहित सहित तमाम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *