बैंक के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया
रुड़की। धनौरी में पंजाब नेशनल बैंक के सामने अवैध रूप से खड़ी बाइकों को कलियर पुलिस ने हटवाकर चौकी में खड़ा करवा दिया। बाद में हिदायत देकर बाइकों को मालिकों के सुपर्द किया गया। पंजाब नेशनल बैंक (ओबीसी) तिराहा ट्रैफिक से हर समय अतिव्यस्त रहता है, जिसके चलते बैंक के सामने बाइकें खड़ी होने से राहगीरों को परेशानी होती है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि बैंक के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया है। बाइक मालिकों को हिदायत देकर बाइक उनके सुपर्द की गई है।
