पथरी में भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली
हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव शाहपुर शीतलखेड़ा में भाजपा की मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने बैठक के बाद सभा को सम्बोधित किया। रविवार को गांव शाहपुर शितलाखेड़ा में भाजपा कार्य समिति की बैठक के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे स्वामी यतिश्वरानंद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दीप जलाकर किया। कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी यतिश्वरानंद का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मंडल कार्यकरणी के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शाहपुर बस अड्डे पर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भोगपुर से बाइक रैली निकाली गई। इसके बाद सभी ने मंडल कार्यकारिणी समिति बैठक मे प्रतिभाग किया। बैठक में पूर्व सीएम ने कहा कि आगामी मन की बात में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 लोगों को एकत्र करने की जरूरत है ताकि सभी प्रधानमंत्री के विचार सुन सकें। जिससे प्रत्येक छोटा बूथ को मजबूत किया जाए व हर बूथ पर पन्ना प्रमुख व पन्ना टोली बनाई जा सके। वहीं उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी को एक कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि स्वामी क्षेत्र के लिए हर समय सभी कार्य करने के लिए खड़े रहते हैं। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हर बूथ मजबूत होना चाहिए। सरकार की नीति और योजनाओं से जनता को जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान जीप सदस्य संजय सरदार, करण सिंह, रोहताश सरदार, ग्राम प्रधान चरण सिंह चौहान, दीपक सैनी, सुभम सैनी आदि उपस्थित रहे।
