हर थाने में महिला हेल्प डेस्क को सीयूजी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए

अल्मोड़ा। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से गौरा शक्ति योजना के तहत प्रत्येक थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए मोबाइल फोन और सिम उपलब्ध कराए दिए गए है। अब थाने के महिला डेस्क के नंबरों पर शिकायत और समस्या बताई जा सकती है। ये नंबर 24 घंटे खुले रहेंगे। एसएसपी अल्मोड़ा ने थाना प्रभारियों को महिला हेल्प डेस्क को उपलब्ध कराये गये मोबाइल नंबरों की जानकारी अपने-अपने थाने क्षेत्र के लोगों को देने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि यह नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मोबाइल नंबरों का संचालन थानों में महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कार्मिक करेंगे। कोई भी महिला निसंकोच अपने थाना क्षेत्र के हेल्प डेस्क के इन मोबाइल नंबरों पर अपनी शिकायत स्थानीय पुलिस में कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि अब महिलाएं कोतवाली अल्मोड़ा – 9258199286, रानीखेत – 9258199287, थाना सोमेश्वर – 9258199288, भतरौजखान – 9258199289, महिला थाना – 9258199290 द्वाराहाट – 9258199291, लमगड़ा – 9258199292, सल्ट – 9258199293, चौखुटिया – 9258199294 , दन्या – 9258199295 नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *