कांग्रेस पार्षदों ने की नगर निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

हरिद्वार  कांग्रेस पार्षद दल ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर नगर निगम की भूमि से प्रेम प्रकाश आश्रम का कब्जा हटाने की मांग की है। कब्जा नहीं हटाए जाने पर पार्षदों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
कांग्रेस के पार्षदों का आरोप है कि एक आश्रम के सामने स्थित नगर निगम की भूमि पर चारों ओर टीनशेड लगाकर आश्रम द्वारा अतिक्रमण किया गया है। निगम की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए ताकि इस भूमि का नगर निगम हित में उपयोग किया जा सके। पार्षद सुहेल अख्तर ने कहा कि सौन्दर्यकरण के नाम पर आश्रम ने नगर निगम की उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। बोर्ड बैठक में भी इसका विरोध किया गया था। इसके बावजूद कब्जे को नहीं हटाया जा रहा है। भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर आश्रम प्रबंधन के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की । पार्षद उदयवीर सिंह चौहान एवं महावीर वशिष्ठ ने कहा कि कुछ भाजपा पार्षद आश्रम द्वारा किए गए अतिक्रमण को जायज बताते हुए निगम के हितों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद मेहरबान खान, जफर अब्बासी, शौकीन गोड़, पुनीत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *