पूर्णागिरि मार्ग में बाइक रपटी, दो घायल

चम्पावत। पूर्णागिरि मार्ग में उचौलीगोठ के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। बाइक रपटकर सड़क किनारे बिजली का काम कर रहे मजदूर से जा टकराई। जिस कारण दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात पूर्णागिरि मार्ग में बाइक सवार अधेड़ राजेंद्र सिंह उचौलीगोठ अपने घर जा रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क में ही रपटते हुए बिजली का काम कर रहे एक मजदूर से जा टकराया। हादसे में राजेंद्र सिंह पुत्र हयात सिंह और बिजली का काम कर रहा मजदूर शनि बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को निजी वाहन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में काफी चोट लगी है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *