सात अप्रैल से होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव
हल्द्वानी। कृषा फाउंडेशन की ओर से हल्द्वानी शहर में कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि महोत्सव का आयोजन सात से 11 अप्रैल तक किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड के लोकगीत, लोकनृत्य, छोलिया नृत्य आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। रोजाना महिलाओं व बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। लोकगायक माया उपाध्याय, दीपा नागरकोटी, इंदर कार्की आदि भी शिरकत करेंगे। आखिरी दिन बॉलीवुड नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। गोविंद डिगारी, गोपाल तिमोली, हरीश भट्ट, राकेश पनेरू आदि मौजूद रहे।
