खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों में मारा छापा

चम्पावत।

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही मिलावटी खाद्य सामग्रियों की बिक्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम ने बीती मंगलवार शहर के तमाम दुकानों में छापा मारकर सैंपल लिए ।
टनकपुर की दुकानों में खाद्य सामग्रियों की जांच कर बिस्किट, गुड़, शीतल पेय, तेल, सॉस, मिठाइयों के डेढ़ दर्जन सैंपल लिए। टीम ने व्यापारियों को मिलावटी, बासी, दूषित खाद्य पदार्थ, एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके मिश्रा ने कहा खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। वहां से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हर बार विभागीय टीम त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजती है, मगर उनकी रिपोर्ट का कुछ पता नहीं चलता। जिससे बाजार में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी और कमल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *