भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला फूंका
नैनीताल। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में नैनीताल में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार महिला उत्पीड़न करती है। कहा, पार्टी महिला विरोधी भी साबित हो रही है। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से बदसलूकी कर उनके सचिव का माइक तोड़ दिया। कहा, कांग्रेस को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए रितु खंडूरी से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सभासद प्रेमा अधिकारी, गजाला कमाल, विमला अधिकारी, दीपिका बिनवाल, प्रगति जैन, भावना मेहरा, विक्रम रौठर, आरती बिष्ट, कविता त्रिपाठी आदि शामिल रहीं।
